IND vs PAK: भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया; रोहित-अय्यर का अर्धशतक

 India Versus Pakistan Features: भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।

लाइव अपडेट

08:07 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup: भारत की धमाकेदार जीत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


07:54 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: भारत जीत के करीब

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई है। टीम इंडिया ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 16 रन की आवश्यकता है। श्रेयस अय्यर 47 और केएल राहुल नौ रन बनाकर नाबाद हैं।

07:30 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: भारत को लगा बड़ा झटका

भारत को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। रोहित 86 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए।

07:26 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: 21 ओवर में भारत का स्कोर 154/2

भारतीय टीम ने 21 ओवर में दो विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 85 और श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया को जीत के लिए 38 रन चाहिए।

07:03 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत ने 15 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। रोहित 61 और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए 35 ओवर में 81 रन बनाने हैं।

06:40 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: कोहली को हसन अली ने किया आउट

भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हसन अली ने मोहम्मद नवाज के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। कोहली ने 18 गेंदों का सामना किया। इस दौरान तीन चौके लगाए।

06:33 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि

रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह वनडे में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के 351 और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के 331 छक्के हैं।

06:21 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: भारत का स्कोर 40 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 40 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आकर्षक शॉट खेल रहे हैं।

06:08 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके लगाए। गिल का कैच शादाब खान ने लिया। भारत ने तीन ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।

05:56 PM, 14-OCT-2023

IND versus PAK World Cup Live: रोहित-शुभमन गिल क्रीज पर उतरे

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। रोहित ने

Comments